स्कूल के पास चमड़ा धुलाई के विरोध पर धमकी
फलावदा। बहजादका गांव में चमड़ा रंगाई का विरोध करने पर दबंगों ने जान से मार की धमकी दी है। एसएसपी के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव निवासी सुलतान पुत्र बलवीर ने बताया कि गांव में प्राइमरी विद्यालय है। विद्यालय के पास कुछ दबंग लोग चमड़े की रंगाई व धुलाई का कार्य कर रहे हैं। जिसके चमड़े की रंगाई से उठने वाली बदबू से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को संक्रामक रोग का खतरा बना हुआ है। सुलतान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि गांव के दबंग लोग इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों के विरोध करने पर उक्त लोग जान से मार देने की धमकी देते हैं। इस संबंध में जोगिंदर, रामफल पुत्र सुनील कपिल पुत्र गण जोगिंदर मेहर सिंह, मुकेश, जॉनी, राकेश पुत्रगण हरपाल ने उसे जान से मारने की कोशिश की है। एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।