नवाबगढ़ी में किशोर ने फांसी लगाई
सरधना। नवाबगढ़ी में सोमवार दोपहर एक किशोर ने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों ने शव फंदे से उतारकर आनन-फानन में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकाररी से इनकार किया है। नवाबगढ़ी गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर ने किसी विवाद में सोमवार को घर के कमरें में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने किशोर को नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। ग्रामीणों के मुताबिक किशोर के परिजन डेयरी का कार्य करते हैं।