फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23.26 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भुगतान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
23.26 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भुगतान किया
विज्ञापन

दौराला। दौराला शुगर मिल ने सोमवार को 7 अप्रैल तक खरीदे गन्ने का भुगतान संबंधित गन्ना समितियों को भेज दिया है।
दौराला शुगर मिल के प्रबंधक संजीव खाटियान ने बताया कि शुगर मिल का पेराई सत्र 6 मई को समाप्त हो गया। इस सत्र में मिल द्वारा खरीदे गए गन्ना मूल्य का लगातार किसानों को भुगतान किया जा रहा है। सोमवार को भी मिल द्वारा 7 अप्रैल तक खरीदे गए गन्ने का मूल्य भुगतान लगभग 23.26 करोड़ रुपये संबंधित गन्ना समितियों को एडवाइज समेत भेज दिया है। दौराला मिल द्वारा इस पेराई सत्र में 544.38 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किसानों को किया जा चुका है जो कि कुल गन्ना मूल्य भगतान का 85 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि शुगर मिल गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर गंभीर है। सरकार द्वारा स्वीकृत सॉफ्ट लोन 79.51 करोड़ रुपये से गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है और शेष गन्ना मूल्य भुगतान चीनी बिक्री से प्राप्त धनराशि से किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें