फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू खर्च मांगा तो मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने घरेलू खर्च मांगा तो घर से निकाला
विज्ञापन

सरधना। अलीपुर गांव में घर के खर्च के लिये रुपये मांगने पर पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। महिला ने सूचना अपने मायके वालों को दी। मायके वाले महिला को लेकर थाने पहुंचे। मुजफ्फरनगर के थाना जानसठ क्षेत्र के फैजाबाद माजरा निवासी सूरजमल अपनी पुत्री राजो को लेकर सोमवार को थाने पहुंचा। सूरजमल ने बताया कि उसकी पुत्री राजो की शादी दस वर्ष पूर्व अलीपुर निवासी युवक से हुई थी। अब आठ वर्ष का एक बेटा भी हैं। घर के खर्च को लेकर उसका दामाद उसकी पुत्री संग मारपीट करता है। सोमवार को भी उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। केरोसिन उडे़लकर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने घायल राजो को सीएचसी में भर्ती कराया। तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें