मेरठ। गंगानगर स्थित ग्लोबल सिटी के पास डेयरी में गायों की मौत होने पर बजरंगल दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। बजरंगदल के सहसंयोजक गौरव गर्ग ने बताया कि गंगानगर स्थित ग्लोबल सिटी के पास एमडीए की जमीन पर कब्जा कर अब्दुल्लापुर निवासी युवक डेयरी चला रहा है। आरोप है कि उसकी डेयरी में गायों की देखभाल ठीक से नहीं हो रही है। इस कारण बुधवार को वहां पर एक गाय की बीमारी से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे बजरंग दल के महानगर सहसंयोजक गौरव गर्ग, जयदीप गोयल, देवाशीष बनर्जी, सागर खटीक, कृष्णा कश्यप, अमित सहित स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। गगांनगर एसओ रवि चंद्रवाल ने भी मौके पर जाकर पूछताछ की। एसओ का कहना है कि मौके पर गाय मृत मिली। नगर निगम को सूचना देकर उसे दफन कराया गया।