कार-वैन भिड़ंत में चालक घायल
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में वैन और कार की भिड़ंत में वैन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। किला परीक्षितगढ़ निवासी क्षितिज पुत्र नरेंद्र अपनी वैन से मेरठ से घर लौट रहा था। अब्दुल्लापुर स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में क्षितिज घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने तहरीर दी है।