सरधना। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर तीन दिन पूर्व मंढियाई गांव के निकट सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गये थे। जिसमें मोहल्ला कहारान निवासी बीस वर्षीय युवक मोहित पुत्र मुन्नु गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिये सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर मेरठ के लिये रेफर कर दिया गया था। सोमवार को उपचार के दौरान मेरठ के आनंद अस्पातल में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया हैं। मृतक मोहित के पिता मुन्नू ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी हैं।