रुबेला टीकाकरण का महत्व बताया
सरूरपुर। कक्केपुर स्थित दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में खसरा-रुबेला टीकाकरण अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को टीके लगाए गए। चिकित्सकों की टीम ने टीकाकरण की जानकारी दी। प्रबंधक नरेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य सुभाष सिंह ने बताया कि स्कूल में सभी छात्रों को खसरा-रुबेला के टीके लगाये गए। वहीं टीम ने बताया कि स्कूल में जो छात्र अनुपस्थित होने से छूट गया है। उन्हें फिर आकर टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खसरा और रुबेला से बचाव के लिए 9 महीने से 15 साल तक के प्रत्येक बच्चे को यह टीका लगवाना अनिवार्य है। इस दौरान मोनिका रानी, राजेश व मधु आदि ने सहयोग दिया।