माउंट लिट्रा स्कूल में शुरू हुए रजिस्ट्रेशन
मोदीपुरम। माउंट लिट्रा जी स्कूल में कक्षा एक से कक्षा नौ तक के प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है। विद्यालय में सत्र 2019-20 के प्रवेश के लिए परीक्षा 27 जनवरी 2019 को होगी। रजिस्ट्रेशन फार्म विद्यालय से मिलेंगे। इसके अलावा विद्यालय की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट माउंट लिट्रा स्कूल डॉट ओआरजी पर भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य शालिनी ने बताया कि स्कूल की शिक्षण पद्धति बच्चों को न सिर्फ पुस्तक ज्ञान पर बल देती है बल्कि बच्चों के सर्वागीण विकास पर भी बल देती है। यहां बच्चों की उच्च स्तरीय शिक्षा पर जोर दिया जाता है। ज्यादातर गतिविधि के माध्यम से बच्चों को सिखाया जाता है तथा उनकी नैतिक शिक्षा पर भी ध्यान दिया जाता है। खेलकूद की भी व्यवस्था सुचारु रुप से चलती है।