फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड श़रू, नगर पंचायत नहीं डाल रहा अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड शुरू, नगर में नहीं जल रहे अलाव
विज्ञापन

खरखौदा। ठंड शुरू हो गई है। लेकिन नगर पंचायत की ओर से कस्बे में अलाव की व्यवस्था नहीं की जा रही है। शहर में नगर निगम व कस्बे में नगर पंचायत स्तर से जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की जाती है। जिससे अलाव से गरीब लोग अलाव के सहारे रात काटते हैं। कस्बा खरखौदा में भी नगर पंचायत की ओर से हर वर्ष जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की जाती है। लेकिन पिछले एक सप्ताह से रात्रि में पाला पड़ रहा है तथा पिछले दो दिन से कोहरा व बूंदा बांदी से तापमान गिर रहा है। लोगों की मांग के बाद भी नगर पंचायत में इस वर्ष अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कस्बे में जगह-जगह अपने खर्चे से लोग अलाव जलाने की व्यवस्था कर रहे हैं। उधर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी शशिप्रभा चौधरी ने बताया कि अलाव की जल्द व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें