फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडरोज इंटर कॉलेज के बच्चों ने आगरे का ताज-फतेहपुर का बुलंद दरवाजा देखा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। बेगमाबाद गांव स्थित रेड रोज इंटर कॉलेज के छात्र आगरा एवं फतेहपुर सीकरी भ्रमण करने गए। बच्चों ने आगरा में ताजमहल का दीदार किया। उन्होंने ताजमहल की सुंदरता को निहारा और उसके इतिहास को जाना। वहीं, फतेहपुर सीकरी में बुलंद दरवाजा, जामा मस्जिद, सलीम चिश्ती की दरगाह एवं किले का भी भ्रमण किया। देश की धरोहर के इतिहास को जाना। पुरातन इमारतों को देखकर छात्र खुश हुए। इस दौरान प्रधानाचार्या सायरा अहमद ने कहा कि इस तरह के भ्रमण से बच्चों को इतिहास की जानकारी प्राप्त करने में आसानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें