फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत जोजफ्स पीजी कॉलेज में उच्च शिक्षा राष्ट्र निर्माण-बेरोजगारी निवारण में सक्ष्म हैं-विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। संत जोजफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में बुधवार को संत क्लोडीन थेवने में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसका विषय उच्च शिक्षा राष्ट्र निर्माण बेरोजगारी निवारण में सक्षम रहा। सर्वप्रथम शमां रोशन करके कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अकाशदीप एवं प्राचार्या सिस्टर क्रिस्टीना ने संयुक्त रूप से मिलकर किया। इस मौके पर ब्रदर वीजे मणि पूर्व प्रधानाचार्य संत चार्ल्स इंटर कॉलेज, निर्णायक मंडल में मेरठ से आए फादर ब्रीजू संत जॉन, सेमिनरी से फादर मौजूद रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संत जोजफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज का रहा। उप विजेता डीएन कॉलेज मेरठ व तृतीय स्थान मुजफ्फरनगर का छोटूराम कॉलेज का रहा। सर्वश्रेष्ठ वक्ता शिरीन और शिवा भारद्वाज रहीं। इस मौके पर डॉ. मयंक, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. मोनिका, डॉ. एके सिंह, डॉ. मीनाक्षी अग्रवाल, डॉ. महिमा शर्मा आदि ने भी प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने पर्यावरण, उच्च शिक्षा, राष्ट्र निर्माण, जलवायु परिवर्तन, पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। मंच संचालन डॉ. महेश पालीवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें