किठौर। पांच राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद किठौर में रालोद और सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। रालोद नेता वासित अली ने बताया कि भरतपुर में राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी डॉ. सुभाष गर्ग के जीतने पर पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने बताया कि गठबंधन में शामिल होकर भाजपा का देश से सूफड़ा साफ करना है। इस मौके पर शाहिद हसीब, आबिद, नवाब मेराज, मोहम्मद आतिफ आफताब, शादाब आदि मौजूद रहे।