दौराला। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की 9 दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई मैदान में आयोजित हुई थी। इस रैली की सफलता पर जिलाध्यक्ष अभिषेक गुर्जर ने लखनऊ में कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी अध्यक्ष शिवपाल यादव और उनके बेटे आदित्य यादव से मुलाकात कर बधाई दी। इसके साथ ही एक दर्जन से अधिक नेताओं को शिवपाल यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान रोहित मोतला, अलीमुदीन, दुष्यंत रोहटा आदि मौजूद रहे।