रालोद कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क
सरधना। सिवालखास क्षेत्र में रविवार को युवा रालोद के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने दस दिसंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन की सफलता को जनसंपर्क किया। युवा रालोद के प्रदेश महामंत्री संजय चौधरी के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। भलसोना गांव में ऋषिपाल के घेर में बैठक आयोजित की। प्रदेश महामंत्री संजय चौधरी ने कहा कि जिला मुख्यालय पर सोमवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन करेगा। किसानों की पर्ची समय से नहीं आ पा रही हैं। सोसायटी में सेटिंग से पर्ची आ रही हैं। भलसोना, दबथुवा, बहादुरपुर, रतोली, नानू, सरूरपुर, पांचाली, हर्रा आदि गांवों में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क अभियान में कुलदीप हुड्डा, बबलू पुनिया, मुलचंद, अमित प्रधान, सनोज, संजय, बिजेंद्र, सुभाष, प्रकाश, राजेंद्र, रोहित, सतेंद्र आदि शामिल रहे।