फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पबरसा-बफावत में पहुंची कमल संदेश पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौराला।
भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा मंगलवार को सरधना विधानसभा के गांव पबरसा और बफावत पहुंची। यात्रा का नेतृत्व कर रहे जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह ने इस दौरान लोकेश कुमार के अहाते में ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण भारत में कमल संदेश यात्रा के माध्यम से लाभार्थियों का सम्मान हो रहा है। देश की जनता को चाहिए कि वह 2019 में भी भाजपा के पक्ष में पहले से ज्यादा उत्साह के साथ मतदान कर भाजपा की केंद्र में पूर्ण बहुमत से सरकार बनवाने में सहयोग दें। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव के घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में हरेंद्र अहलावत, मदन पाल सिंह, शरद मुद्गल, ऋषिपाल सिंह, रवि बटजेवरा, संजय नामदेव, सूरज अहलावत, लोकेश चौधरी, रमेश, सुधीर प्रधान, जोनी प्रधान, निंरकार चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी कमल संदेश यात्रा पीरपुर व मदारीपुर गांव पहुँची, जिसमें यात्रा का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल चौहान ने किया। इस दौरान उनके साथ रविंदर राणा, महावीर सिंह, दीपक पुंडीर, बुलंद वाल्मीकि, नीटू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें