पर्चियां नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
सरधना। कालंद गांव के ग्रामीणों ने गन्ना पर्चियां नहीं मिलने के विरोध में दौराला चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर रविवार को हंगामा किया। आरोप है कि जिन लोगों की कम पर्ची हैं, उनकी पर्ची आ रही है और जिनकी पर्ची ज्यादा है, उनकी पर्ची नहीं आ रही हैं। जिसके कारण किसान परेशान हैं। खेत में गन्ना खड़ा होने के कारण गेहूं की बुआई में भी देरी हो रही हैं। रविवार को किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर जमकर हंगामा किया। शीघ्र ही पर्ची की व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर गन्ना क्रय केंद्र पर फिर से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। अनिल कुमार, सुरेंद्र सिंह, सुनील, आसाराम, सतीश, ब्रह्मपाल आदि मौजूद रहे।