फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ-तस्कर का मुठभेड़ में एनकाउंटर करने पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल ने किया पुलिस को सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने किया पुलिस का सम्मान
सरधना। पुलिस द्वारा सरूरपुर क्षेत्र में गो-तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए गो-तस्कर इरशाद एनकाउंटर में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल कार्यकर्ताओं के द्वारा पुलिस को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्मृति चिह्न के साथ ही राधा-कृष्ण की मूर्ति व नारियल भेंट कर पुलिस को सम्मानित किया गया। सीओ संतोष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल के साथ चौकी प्रभारी सलावा ओमप्रकाश को भी सम्मानित किया गया। सलावा चौकी प्रभारी ओमप्रकाश मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गए थे जबकि नंगला रियावली थाना रतनपुरी निवासी इरशाद पुत्र दिलशाद के रूप में एनकाउंटर में मारे गए गो-तस्कर की शनाख्त हुई थी। बजरंगदल के विभाग संयोजक मिलन सोम ने कहा कि अक्षर गोकशी व गो तस्करी की घटनाओं के विरोध में हमेशा ही विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल धरना-प्रदर्शन करता हैं। यदि पुलिस अच्छा काम करती है तो भी बजरंगदल एवं विश्व हिंदू परिषद को पीछे नहीं रहना चाहिए। शुक्रवार को पुलिस को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया और कोतवाली पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित भी किया गया। बजरंगदल के विभाग संयोजक मिलन सोम, जिला संयोजक मनु त्यागी, अमित चौधरी, चरण सिंह, अनुज सोम, सुधांशु सोम, सचिन सोम भामौरी, हरिओम खेड़ा, प्रदीप कपसाड़, निखिल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें