सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी
दौराला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई एलपीजी पंचायत का गठन श्रमिक सुधार प्राइमरी पाठशाला दौराला वार्ड नंबर तीन में आयोजित किया गया। इसके तहत जिन महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत निशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन दिए गए थे। उन्हें सुरक्षा के नियम से अवगत कराया गया। एलपीजी द्वारा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण आर्थिक विकास शक्तिकरण को लाभ पहुंचाता है। इसकी जानकारी दी गई। यह आयोजन सरल भारत गैस लावड़ के माध्यम से कराया गया। प्राची गुप्ता एवं निशि गुप्ता द्वारा सुरक्षा उपाय एवं बचाव की जानकारी दी गई। सभासद सुभाष, उपेंद्र, विनेश रहे। सरल भारत गैस की ओर से पीयूष गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया। ब्रजेश यादव, प्रधान अरविंद गुप्ता, राजन कुमार, अनुज कुमार, पंकज गुप्ता, प्राची गुप्ता आदि मौजूद रहे।