फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति दौराला में सामान्य निकाय बैठक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल वैन पर ही खाता खोल सकेंगे किसान
विज्ञापन

दौराला। किसान सेवा सहकारी समिति दौराला में 42वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि इस समिति की स्थापना 1976 में हुई थी। तब से लेकर आज तक किसानों की सेवा में समिति कार्य कर रही है। मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि मेरठ जिला सहकारी बैंक के संचालक मंडल का अभूत पूर्वक फैसला रहा है। 72वीं वर्षीय निकाय बैठक में 699 लाख के लाभ से 604 लाख का लाभांश किसानों से मिलेगा। अति शीघ्र जिला सहकारी बैंक दौराला में एटीएम स्थापित किया जाएगा और एटीएम मोबाइल वैन चलाई जाएगी। दौराला सहकारी समिति की शाखा बढ़ाई जाएगी तथा समिति का लाभांश भी किसानों में बांटा जाएगा। अध्यक्षता ओमपाल सिंह पबरसा संचालन राजेश कुमार भाटी ने किया। बैठक में समिति के सभापति मुकेश कुमार, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह, परविंद्र मुखिया, सुधीर पंवार, देवेंद्र सभासद, संजीव योगी, चंद्रस्वामी, चेयरमैन नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें