मिल गेट पर पहुंचकर कांटों की जांच की
-आयुक्त को मिल में सभी व्यवस्थाएं मिली दुरुस्त
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। संयुक्त गन्ना आयुक्त लखनऊ वीबी सिंह द्वारा शुक्रवार को दौराला चीनी मिल के मिल गेट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चीनी मिल गेट के तौल काटों की जांच पड़ताल की गई। जांच के दौरान संयुक्त गन्ना आयुक्त को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली। निरीक्षण टीम द्वारा कैन यार्ड में गन्ना किसानों के लिए किसान शेड, पेयजल आदि व्यवस्थाओं का भी मुआयना किया गया। मिल यार्ड में शासन द्वारा प्रसारित सट्टा नीति व घटतौली रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश लिखे मिले। निरीक्षण के दौरान एपी दुबे सचिव गन्ना समिति दौराला एवं दिलीप ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक दौराला, चीनी मिल के महाप्रबंधक संजीव कुमार एवं अभिषेक तोमर गन्ना प्रबंधक मौजूद रहे। वीबी सिंह ने बताया कि दौराला चीनी मिल प्रदेश में पेराई सत्र 2018-19 के गन्ना का भुगतान करने वाली पहली चीनी मिल है।