खरखौदा। कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज में 19 से 22 नवंबर तक प्रशिक्षणार्थियों का पांच दिवसीय परिचायक स्काउट गाइड शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन महाविद्यालय के निदेशक डॉ. सोती शिवेंद्र चंद्र एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ. मंजुला डी गुप्ता ने ध्वजारोहण करके किया। सभी छात्रों ने टोली बनाकर शिविर की मूलभूत सूचनाएं प्राप्त की। जिसमें नियम, प्रतिज्ञा, रस्सी की गांठ, टेंट बांधना, कैंप फायर, खोज के संकेत आदि सीखे। शिविर का बृहस्पतिवार को समापन महाविद्यालय के सचिव राजीव आत्रेय ने टेंट का निरीक्षण करके किया। शिविर में प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित लघु नाटिका, विभिन्न प्रदेशों के लघु नृत्य, विभिन्न प्रांतों के व्यंजन आदि विशेष रहे। शिविर का संचालन जिला मुख्यालय से आए मनमोहन कुमार, स्टेट आर्गेनाइजिंग कमिश्नर ने किया। यहां सभी शिक्षक मौजूद रहे।