फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए उमडे श्रद्वालु,जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर/माछरा। कार्तिक पूर्णिमा पर गढ़मुक्तेश्वर के खादर और बृजघाट तीर्थनगरी में गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर मार्ग गंगा मैया के जयकारों से गूंजता रहा। हालांकि वाहनों की तादाद अधिक होेने पर मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से किठौर तिराहे पर पुलिस तैनात रही। गंगा मेले का उद्घाटन करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में लगाई फोर्स भी जाम खुलवाने में लगी रही। गढ़ के खादर में लगने वाला कार्तिक मेला महाभारत काल से प्रसिद्ध है। महाभारत युद्ध के बाद पांडव इसी जगह पर पूर्वजों का दीपदान करने आए थे। यहां पर तभी से कार्तिक माह से पहले हुई मौत पर लोग पूर्वजों के दीपदान करते हैं। यहां पर बच्चों के मुंडन की भी मान्यता है। इसके चलते प्रदेश ही नहीं अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु कई-कई दिन पूर्व आकर संकीर्तन करके गंगा मैया की पूजा करते हैं। सरधना क्षेत्र के धर्मवीर सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे हैं दोनों नौकरी करते हैं परंतु दोनों संयुक्त रूप से गंगा स्नान करने आते हैं। इस पवित्र मेले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय दर्जा दिया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को मेले का उद्घाटन किया। जिसके चलते बृहस्पतिवार को लोगों की संख्या ज्यादा रही और पूरे दिन मार्ग जाम से जूझता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें