बच्चों को बताए यातायात के नियम
दौराला। कस्बा स्थित किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को सड़क दुघर्टना के कारण एवं निवारण विषय पर भाषण प्रतियोगिता एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्कूल प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ने बताया कि दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का हमेशा प्रयोग करना चाहिए। कार चालकों को सीट बेल्ट लगाकर ही कार चलानी चाहिए। चौराहों को ट्रैफिक नियमों के अनुसार ही क्रॉस करना चाहिए। जिससे सड़क दुघर्टना से बचा जा सकें। कार्यक्रम के दौरान धर्मनिरपेक्षता, सांप्रदायिक विरोधी, अंहिसा आदि विषयों पर भी विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।