फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भामौरी के जंगल में पुलिस को चकमा दे भागे शराब तस्कर

विज्ञापन
शराब तस्करों से हुई मुठभेड़ के दौरान खेत में तस्करों की तलाश करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरधना। भामौरी के जंगल में तस्करों द्वारा शराब लाने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। जैसे ही शराब से लदी गाड़ी वहां पहुंची तो पुलिस की जीप को देख शराब तस्कर गाड़ी लेकर वहां से भाग निकले। पुलिस ने दूर तक पीछा किया लेकिन वह अक्खेपुर वाले रास्ते से होते हुए पुलिस की आंखों के सामने से बच निकले। पुलिस ने भामौरी के जंगल में जिस जगह शराब को उतारा जाना था वहां संदिग्ध परिस्थिति में घूमते दो लोगों को पकड़ लिया। पुलिस उन्हें लेकर थाने चली गई। समाचार लिखे जाने तक मामले में लिखापढ़ी नहीं हो सकी थी। एसएसआई मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि शराब तस्करों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें