फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति ने की पर्ची जारी, 4 नवंबर से गन्ने की तौल होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मवाना चीनी मिल ने पांच क्रय केंद्रों का 200-200 क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया है। इसके बाद सोमवार को समिति ने पर्ची जारी कर दी हैं।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि मवाना चीनी मिल प्रबंधन ने नौ नवंबर तक पेराई शुरू कराने के लिए कहा था, लेकिन समिति द्वारा दबाव देने पर चीनी मिल जल्द ही पेराई सत्र शुरू कर सकती है। उन्होंने बताया कि मिल की ओर से पांच क्रय केंद्रों को रविवार 200-200 क्विंटल का इंडेन जारी कर दिया गया था। इसी क्रम में सोमवार को समिति की ओर से पर्ची जारी कर दी र्गइं। उन्होंने बताया कि इन पांचों क्रय केंद्रों पर सोमवार से गन्ने की तौल शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि 31 अक्तूबर को मवाना चीनी मिल में पूजन के बाद पेराई सत्र का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें