सरधना। नगर के श्री रामलीला भवन सभागार में बुधवार रात वैश्य मंच द्वारा परिवारिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक संगीत सोम शामिल हुए। उन्होंने महाराजा अग्रसेन के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक संगीत सोम ने कहा कि परिवारिक सम्मेलन से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बढ़ता है। समाज में इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए ताकि लोगों को एक-दूसरे से मिलने और जानने का मौका मिलता रहे। यहां वैश्य समाज सरधना के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, मदनलाल बंसल, अम्बुज प्रकाश, पवन गुप्ता, नीरज गुप्ता, अजय मित्तल, निश्चल गर्ग, सुनील मित्तल, उत्तम गुप्ता, अनुज बंसल, नवीन बंसल, सत्यप्रकाश गुप्ता, सुशील गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, नवीन गुप्ता आदि मौजूद रहे। इस मौके पर शैलेंद्र गुप्ता, अम्बुज प्रकाश ने भी समाज के लोगों को संबोधित किया।