स्कूल ड्रैस का वितरण किया
जानीखुर्द। जानीखुर्द स्थित सीएलएम इंटर कॉलेज में मंगलवार को कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को स्कूली ड्रैस का निशुल्क वितरण किया गया। इस दौरान 210 बच्चों को ड्रैस वितरित की गई। कॉलेज चेयरमैन यतींद्र मिश्रा, प्रधान हरिओम, प्रधानाचार्य अशोक त्यागी ने किया। राकेश शर्मा, सुशील शर्मा, रजनी भास्कर, नीलम गौड़, विजय चौधरी, ललित त्यागी, शिवम आदि मौजूद रहे।