51 फीट रावण के पुतले का दहन
खरखौदा। विजयदशमी पर्व पर गांव कैली में ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से 51 फीट के रावण के पुतले का निर्माण कर दहन किया। कस्बा सहित क्षेत्र के सभी गांवों में विजयदशमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। गांव कैली में मोहल्ला मास्टर वाला में बच्चों ने जेब खर्च बचाकर व ग्रामीणों के सहयोग से करीब 51 फीट के रावण के पुतले का निर्माण किया। रात्रि में पुतले का दहन किया गया तथा प्रसाद का वितरण किया गया। पुतला निर्माण करने में सोंटी शर्मा, विकास भारद्वाज, यशू त्यागी, दीपक शर्मा, प्रशांत त्यागी, रोहन शर्मा, आयूष त्यागी, हर्ष त्यागी, विकास वर्मा, मनीष भारद्वाज, अवनीश भारद्वाज, उमंग वर्मा, प्रियांशू शर्मा, नकुल पंडित, शेखर त्यागी, प्रीत शर्मा, वंश त्यागी सहित सभी बच्चों को सहयोग रहा।