फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में धूं-धूं कर जल उठे रावण व कुंभकरण के पुतले

विज्ञापन
विज्ञापन
धूं-धूं कर जला रावण का पुतला
विज्ञापन

सरधना। श्री रामा मंडल कमेटी द्वारा आयोजित किए जा रहे श्री राम चरित्र प्रदर्शन उत्सव में शुक्रवार को भगवान श्री राम और रावण की सेना के बीच जमकर युद्घ हुआ। भगवान श्री रामचंद्र जी के हाथों रावण का वध होते ही लंका पर भगवान श्री रामचंद्र जी की सेना ने विजय प्राप्त कर ली। मुख्य अतिथि विधायक संगीत सोम ने विजय दशमी के पर्व के बारे में बताया और कहा कि हमेशा ही अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत हुई हैं। मंच संबोधन खत्म होते ही भगवान श्री रामचंद्र जी के द्वारा रावण वध होते ही रावण एवं कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। बुराई पर अच्छाई की विजय होते ही लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। विशिष्ट अतिथि योगी जयनाथ रहे। सीओ संतोष कुमार, थानाध्यक्ष प्रशांत कपिल, मलखान सैनी, विरेंद्र सिंह एडवोकेट, देवेंद्र बंसल, शरद त्यागी, नीरज गुप्ता, सूर्यदेव त्यागी, मलखान सैनी, देवेंद्र बंसल, शैलेंद्र गुप्ता, तेजस्वी भगवान मित्तल, ललित गुप्ता, वीरेंद्र चौधरी, विनोद जैन, मूलचंद सैनी, विरेंद्र सैनी, महिपाल वाल्मीकि, संजीव पंवार आदि मौजूद रहे। वहीं नगर के मोहल्ला भाटवाड़ा व कुलंजन गांव में भी रावण एवं कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। जेनएवी, सलावा, छुर आदि जगहों पर भी पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें