फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दशमी के पर्व पर हुआ रावण का दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है दशहरा
विज्ञापन

दौराला। सकौती में विजय दशमी के पर्व पर युवा छात्र किसान एकता मंच एवं व्यापारियों द्वारा रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक गुर्जर ने विजय दशमी के अवसर पर लगे मेले का संयुक्त रुप से उद्घाटन किया। इसके बाद रावण का तीर चलाकर दहन किया। अभिषेक गुर्जर ने कहा कि रावण का अंत बुराई पर अच्छाई की जीत है। अधर्म पर धर्म की जीत है। आज के दिन सभी को बुरे काम छोड़ देने चाहिए, समाज में एकजुट होकर आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए। दीपक सिरोही, गौरव सैनी, अरविंद गोला, रजत पालीवाल, अनुज शर्मा, गौरव सोम, वजाहत मिर्जा, मुकेश प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें