शामली। कस्बा निवासी चमेल सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके बडे़ बेटे ने शनिवार रात घर पहुंचकर कब्जे की कोशिश की। आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो बेटे ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।