बौंद्रा। नागरिक एकता मंच के राष्ट्रीय सचिव नौबहार सिंह नागर ने गांव छुछाई स्थित अपने आवास पर बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वोट बनवाना चाहिए। जिससे हर व्यक्ति को उसका अधिकार मिल सके। सभी ग्रामीण परिवार के सभी सदस्यों को मतदान के प्रति जागरूक करें। जिससे जनसंख्या का पता चल सके। इस मौके पर सतेंद्र कुमार, हरवीर सिंह, अमित कुमार, पटेल सिंह, ओमपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।