गोवर्धन पूजन का महत्व बताया
सरधना। मुल्हैड़ा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को कथा जयपुर से आए वाचक पंडित कमलेश शास्त्री ने गाय और गोवर्धन पूजन के महत्व के बारे में बताया। साथ ही भगवान और भक्त के रिश्ते के बारे में भी बताया। उन्होंने कथा सुनाते हुए कहा कि प्राचीन काल से ही गाय माता को सर्वोपरि महत्व दिया जाता रहा हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत की पूजा कराई। उन्होंने भगवान और भक्त के रिश्ते के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि भगवान भक्त की परीक्षा जरूर लेते हैं, लेकिन उन पर आने वाले कष्टों को वह हर लेते हैं। डॉ. राजकुमार, महेश, पूरण, कुलदीप, अनित कुमार, महेश, व महिलाओं में बबली, सुनीता, पूजा, रेखा आदि शामिल रही।