मुंडाली। नंगलामल चीनी मिल का पेराई सत्र 2018-19 अक्तूबर में शुरू होने की उम्मीद के साथ रविवार को बायलर पूजन कर उसमें आग प्रज्ज्वलित की गई।
प्रदेश सरकार की ढुलमुल नीति के कारण किसानों को अभी तक बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया गया। नंगलामल चीनी मिल पर अभी गन्ना किसानों का बकाया है। इसके बाद भी प्रदेश सरकार गन्ना पेराई सत्र 2018-19 को अक्तूबर में चीनी मिलों को चालू कराने की कवायद की है। नंगलामल चीनी मिल के गन्ना उपमहाप्रबंधक एलडी शर्मा ने बताया कि मिल में सत्र आरंभ की तैयारी के तहत मशीनों एवं गन्ना आड़ आदि को दुरुस्त कर लिया है। उसके तहत बीते दिन चीनी मिल के बायलर का मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। इस अवसर पर नंगलामल चीनी मिल के यूनिट हेड वाईडी शर्मा, एलडी शर्मा, जयवीर सिंह, प्रमोद कुमार, धीरज त्यागी, जोगेंद्र सिंह, विजय सिंह, योगेंद्र सिंह, अनिल आदि रहे।