सरधना। गांव मढियाई में फुंका विद्युत ट्रांसफार्मर बीस दिन बाद भी नहीं बदला जा सका है। इससे आधी बस्ती में अंधेरा पसरा है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत निगम के तहसील स्तर के अधिकारियों के साथ ही जिला स्तर पर भी शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। ग्राम प्रधान हाजी जमीन उर्फ मुन्ना का कहना है कि अधिकारी एक दो दिन में ट्रांसफार्मर को बदलवाने या ठीक कराने का आश्वासन दे रहे हैं। इसके बावजदू कार्रवाई नहीं हो सकी है। वहीं, इस संबंध में एसडीओ देहात दिनेश कुमार ने बताया कि जल्द ही फुंके विद्युत ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कराया जाएगा।