उधारी मांगने पर जाति सूचक शब्द के प्रयोग का आरोप
खरखौदा। गांव उलधन निवासी गंगा राम पुत्र राम प्रसाद ने बताया कि उसके गांव के ही नदीम पुत्र हाकमीन पर टैंट के करीब एक वर्ष पहले के 2200 रुपये उधार हैं। जिसको लेकर गंगाराम उससे कई बार अपने पैसे देने की मांग कर चुका है। पीड़ित के अनुसार सोमवार को वह गांव के ही दुकानदार सलीम के साथ किसी व्यक्ति की जमानत के लिए जाने की तैयारी कर रहा था तथा उसकी दुकान के सामने ही खड़ा था। तभी गांव का ही नदीम वहां पहुंचा तो पीड़ित ने फिर उससे अपने उधार के पैसे की मांग की। जिसमें नदीम ने गाली गलौच की तो पीड़ित ने उसका विरोध किया। आरोप है कि नदीम ने उसके साथ मारपीट की तथा उसे जाति सूचक शब्द भी कहे। पीड़ित ने मामले में थाने पर तहरीर दी है। उधर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई करने के बजाय नदीम को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। मामले में जब इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी से बात की तो मामले में अनभिज्ञता जताई गई।