फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यादीप स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। विद्यादीप ग्लोबल स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन रविवार को दौड़ आयोजित की गई।
विज्ञापन

स्कूल में दो दिवसीय अंतर सदनीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। जिसमें पहले दिन सोमवार को 100 मीटर दौड़ में अशोका हाउस के अभिषेक प्रथम, पकंज द्वितीय तथा शिवाजी हाउस के अल्ताफ तृतीय स्थान पाया। वहीं, बालिका वर्ग में मोनिका प्रथम, कुलसुम द्वितीय तथा प्राची तृतीय रही। 200 सौ मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में टैगोर हाउस की अनिका प्रथम, शिवाजी हाउस की शीबा द्वितीय तथा अशोका हाउस से छवि तृतीय रही। 4 सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में शिवाजी हाउस से दीपक प्रथम, अशोका हाउस से अभिषेक द्वितीय तथा अशोका हाउस से आकाशदीप तृतीय, बालिका वर्ग में शिवाजी हाउस की प्राची प्रथम, नेहरू की मोनिका द्वितीय तथा अशोका की मेघा तृतीय रही। आठ सौ मीटर बालक वर्ग दौड़ में शिवाजी हाउस का दीपक प्रथम, अशोका का विशाल द्वितीय तथा नेहरू हाउस का ऋषभ तृतीय रहा। वहीं, बालिका वर्ग में शिवाजी हाउस से प्राची प्रािम, अशोका की वीशू रही। स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य सैयद जिया मेंहदी ने मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें