फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

0ाजपा कार्यकर्ताओं ने जानी में घर घर घूम कर वोट बनवाये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सीएलएम इंटर कॉलेज में कैंप लगाकर बनाई वोट
जानीखुर्द। जानी के सीएलएम इंटर कॉलेज में रविवार को चुनाव आयोग के आदेश पर वोट बनाने का अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर वोट बनाने का अभियान चलाया। जानी के सीएलएम इंटर कॉलेज में बीएलओ ने वोट बनाने के लिए कैंप लगाया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण वोट बनाने के लिए पहुंचे। एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं भी अपनी वोट बनवाने के लिए पहुंची। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथों पर घूम-घूम कर ग्रामीणों को अपनी वोट बनाने के लिए प्रेरित किया। जानी में भाजपा नेता व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह ने कैंप लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर भेजकर ग्रामीणों के वोट बनवाए। इस दौरान योगेंद्र कुसैड़ी, राहुल शर्मा, सोनू पुनिया, मुनेश बाफर, आदित्य जानी, शिवम शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें