सच्चाई के मार्ग पर चलने वाले मनुष्य ही बनते हैं महान
सरधना। नंगला आर्डर स्थित श्री नवदुर्गा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा हैं। श्रीमद्भागवत कथा में रविवार की रात में कथा वाचक पंडित शिवकुमार शर्मा ने श्रीमद्भागवत कथा सुनाते हुए धर्म और अधर्म के बारे में बताया। व्यास पंडित ने कहा कि सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने वाला मनुष्य ही महान बनता हैं। बुराई और अधर्म के मार्ग पर चलने वाला कुछ समय के लिए तमाम सुख सुविधा भोग सकता है और वह उच्च पद तक भी पहुंच सकता है। इतिहास गवाह है जो लोग सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चले आज भी लोग उन्हें याद करते हैं। याद बुरे लोगों को भी करते है, लेकिन उनका सम्मान नहीं करते। पंडित सीताराम, गौरव शर्मा, विपिन त्यागी, अनिल कुमार, संजीव आदि मौजूद रहे।