स्वच्छता दिवस के रूप में मनाई गांधी जयंती
बौंद्रा। ललियाना स्थित एनएस इंटर कॉलेज में महात्मा गांधी जयंती दिवस स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया। प्रधानाचार्य इसरार अहमद ने कहा कि गांधी जी ने देश को आजादी दिलाई आजादी में उनका मुख्य योगदान रहा। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर देश की लड़ाई लड़ी थी। फुरकान अली ने गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। स्कूल प्रबंधक शकील अहमद, हाफिज अनीस अहमद, मास्टर जर्रार अहमद, नजाकत अली, नितिन कुमार, विकास कुमार, मुस्कान परवीन आदि सभी स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर गांव रार्धना में स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज में गांधी जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह, मरगूब अली, प्रबंधक हाजी आरिफ अली, कल्लन अली आदि उपस्थित रहे।