लावड़। कस्बे में भाजपा नेता दीपक चंद सैनी के क्लीनिक पर मंगलवार को भाजपाइयों की बैठक हुई। इसमें नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रवींद्र भड़ाना को दोबारा से कमान मिलने पर बधाई दी गई। यहां दीपचंद सैनी ने कहा कि रवींद्र भड़ाना पार्टी हित में बेहतर काम करेंगे। संगठन और पार्टी को जोड़कर मजबूत करेंगे। पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों एवं गरीबों के हित में काम कर रही है। यहां इस दौरान भाजपा नेता अजयवीर सिंह, लाल सिंह, गौरव गुप्ता, धर्मवीर सिंह, धर्म सिंह, चंद्रकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।