फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 में शिवपाल यादव होगें प्रदेश के मुख्यमंत्री--- डा. मरगूब त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के मंडल प्रभारी डॉ. मरगूब त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गड्ढा मुक्त सरकार नहीं बल्कि गड्ढा युक्त सरकार है। किसान से लेकर मजदूर को अपना हक मांगने के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, लेकिन सरकार मामले की अनदेखा कर रही है। 2019 में सेक्युलर मोर्चा के बिना कोई भी सरकार नहीं बनेगी। 2022 में शिवपाल यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। रुड़की रोड स्थित हनुमान एंकलेव में शशि राणा के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. मरगूब त्यागी ने मेरठ का जिलाध्यक्ष अभिषेक गुर्जर मंडौरा और बागपत का जिलाध्यक्ष इस्लाम प्रधान दरकावदा को मनोनीत किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए डॉ. त्यागी ने कहा कि अखिलेश यादव लोहिया की नीतियों से भटक गए हैं। शिवपाल यादव का उनसे विचारों का विवाद है। शशि राणा ने कहा कि शिवपाल यादव द्वारा बनाए गए मोर्चे को आगे बढ़ाना उनका मकसद होगा। इस दौरान अलीमुद्दीन, अंकुर शर्मा, अजय शर्मा, सचिन गुर्जर, समित, अमित, दीपक, नरेश, राजू, मोनू, कपिल, गौरव, वजाहत मिर्जा, नफीस, शहजाद, वेदप्रकाश, चंदन, फारुख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें