फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। महात्मा गांधी के 150वें जन्म वर्ष पर संकल्प लेते हुए कांग्रसियों ने कस्बे में मोहिउद्दीनपुर रोड से बस स्टैंड तक पदयात्रा निकाली। यात्रा से पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें कांग्रेस नेेता अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि महात्मा गांधी विचारधारा का नाम है। वह विचार के रूप में हमारे बीच में हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश शर्मा एवं मुनिनंद सूद ने बताया कि महात्मा गांधी देश को जोड़ने की बात करते थे। वहीं, हरिओम त्यागी, अरुण त्यागी ने बताया कि स्वच्छता के मामले में खरखौदा नगर पंचायत को पहला स्थान मिला है। जिससे यह दर्शाता है कि खरखौदा के लोग महात्मा गांधी द्वारा बताये रास्ते पर चल रहे हैं। इस मौके पर सतेंद्र त्यागी, सोनू सूद, मोहम्मद अब्बास, रोहित त्यागी, सोनू त्यागी, कुलदीप कोरी, इरशाद अहमद, आदित्य त्यागी, धर्मपाल त्यागी, सत्यवीर त्यागी, सौरभ प्रजापति, पंकज त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें