फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में अलतमस अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंद्रा/किठौर। गांव राधना स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया स्मारक इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं की साप्ताहिक पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर राष्ट्रीय, धार्मिक, सामाजिक व वैज्ञानिक विचारधारा पर सुंदर पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य पदम सैन मित्तल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताआें से बच्चों में उत्साह का संचार होता है। बच्चों के विकास के लिए उनमें विकास भावना बढ़ाई जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधक हाजी आरिफ ने की तथा संचालन मोहम्मद मरगूब अली ने किया। वहीं, प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा पांच के अलतमस, दूसरा स्थान कक्षा सात के मुशाहिद अली तथा तृतीय स्थान कक्षा छह की अनम परवीन ने हासिल किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह, कल्लन अली, स्कूल के सभी अध्यापकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें