माछरा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शुक्रवार को स्वच्छता जनजागरूक रैली निकाली गई। ब्लॉक माछरा के गांव बहलोलपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ग्राही मनोज कुमार एवं राजकुमार लालपुर ने प्राइमरी पाठशाला के बच्चों को लेकर गांव से विभिन्न मोहल्लों से स्वच्छता बनाए रखने के लिए गगनभेदी नारों के साथ जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को सफाई का संदेश दिया। इसमें बताया कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार स्वच्छता पर जोर दे रही है। खुले में शौच करने न जाएं। घरों में बने शौचालयों का इस्तेमाल करें। इस दौरान मनोज कुमार, राजकुमार एवं विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चे जन जागरूकता रैली में शामिल रहे।