बारिश से धान की फसल को नुकसान
माछरा। दो दिनों से रूक-रूककर हो रही बारिश से ईंख व धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। जिससे किसान अर्थिक तंगी में आ गया है। किसानों का कहना है कि गन्ना बकाया भुगतान अभी नहीं हुआ है। किसान धान की फसल पर निर्भर थे। बारिश से धान की फसल गिर गई है जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।