हल्दौर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सीडी इंटर कॉलेज के यूपी 32 एनसीसी बटालियन के कैडेट्स ने नगर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ कॉलेज प्रधानाचार्य मेजर रमाशंकर ने हरी झंडी दिखाकर किया। कैडेट्स ने स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का नारा लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। रैली के उपरांत एनसीसी कैडेट्स ने कालेज के मुख्य द्वार से लेकर रेलवे फाटक तक विशेष सफाई अभियान चलाया। रैली का नेतृत्व अंडर कमांड ऑफिसर अनमोल चौधरी ने किया। धामपुर बटालियन के सीएचएम धर्मानंद, राजकुमार सिंह, सियाराम रावत, विनय मोहन शर्मा ने एनसीसी कैडेट्स को स्वच्छता का महत्व बताया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ऋतिक, रचित प्रभाकर, दीपक, अभिषेक, ऋषभ, शिवम, मुकुल त्यागी, नीरज, गौरव आदि उपस्थित रहे।