मवाना। भारतीय किसान आंदोलन के नेतृत्व में सोमवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक हरवीर सिंह निलौहा ने बताया कि किसान और मजदूर की आर्थिक स्थिति दयनीय और चिंताजनक बनी हुई है। किसान साहूकारों तथा वित्तीय संस्थाओं के कर्ज तले दबने से देश एवं प्रदेश में बड़ी संख्या में किसान आत्महत्या कर चुके हैं। उन्होंने चीनी मिलों से किसानों का बकाया भुगतान जल्द कराने, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी का निर्णय वापस लेने, गायों की खरीद-फरोख्त दोबारा से शुरू कराने की मांग की। जिससे किसान दूध बेचकर भरण-पोषण कर सकें, स्वामीनाथन की सिफारिश लागू करने की मांग रखी गई। उन्होंने एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। इस पर एसडीएम का कहना है कि वह शासन को रिपोर्ट बनाकर भेज देंगे। यहां सूफियान चौहान, नबील अहमद, सतीश कुमार, संजय राणा, ललित, कुलदीप त्यागी, जल सिंह, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।