रामलीला कमेटी ने कराया भूमि पूजन
दौराला। रविवार को दौराला कस्बे में 66 वें वर्ष की रामलीला को लेकर कमेटी के लोगों ने भूमि पूजन कराया। पंडित भोलादत्त शर्मा ने मंत्रों का उच्चारण किया। भूमि पूजन के मुख्य अतिथि दौराला रेलवे स्टेशन मास्टर दिनेश दास ने दीप प्रज्जवलित कर भूमि पूजन कराया। रामलीला कमेटी के संयोजक संरक्षक समाजसेवी पुरूषोत्तम उपाध्याय ने बताया कि पांच अक्तूबर से कस्बे में रामलीला आरंभ होगी। जिसके लिए सभी तैयारियां चल रही है। रामलीला दशहरे मेले पर 66 फीट रावण, 51 मेघनाद व 31 फीट की लंका का दहन किया जाएगा। रामलीला शोभायात्रा का शुभारंभ मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज से किया जाएगा। दौलत राम कालोनी, जीटी रोड, दौराला, चौराहा, सरधना रोड बाजार व मैन बाजार से होते हुए रामलीला मैदान पर पहुंचेगी, राम और रावण की सेनाओं के बीच जमकर युद्ध होगा। शाम साढ़े सात बजे पुतलों को दहन किया जाएगा। पूजा-अर्चना में रामलीला कमेटी अध्यक्ष ठाकुर कृपाल सिंह, कोषाध्यक्ष तेजपाल कश्यप, प्रद्युमन जैन, पप्पू शर्मा, नेत्रपाल, ओमपाल चौहान, सुरेंद्र चौहान, सचिन उपाध्याय, इलम सिंह, हरिकृष्ण रेशी, संदीप उपाध्याय व संत मौजूद रहे।